विदेश की खबरें | नेपाल में चार मंत्रियों से छीनी गई उनकी संसद सदस्यता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली के मंत्रिमंडल के चार मंत्रियों से बृहस्पतिवार को संसद की सदस्यता छीन ली गई।

काठमांडू, आठ अप्रैल प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली के मंत्रिमंडल के चार मंत्रियों से बृहस्पतिवार को संसद की सदस्यता छीन ली गई।

संसद की सदस्यता गंवाने वाले मंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की ‘सीपीएन माओइस्ट सेंटर’ पार्टी के सदस्य हैं।

ऊर्जा मंत्री तोप बहादुर रायमाझी, उद्योग मंत्री लेखराज भट्टा, शहरी विकास मंत्री प्रभु शाह और श्रम मंत्री गौरीशंकर चौधरी से उनकी पार्टी का सुझाव मिलने पर संसद की सदस्यता छीन ली गई।

प्रतिनिधि सभा में बृहस्पतिवार को सदन के अध्यक्ष अग्नि प्रसाद सापकोटा ने कहा कि ‘सीपीएन माओइस्ट सेंटर’ के निर्णय के बाद चारों मंत्रियों को संसद की सदस्यता से मुक्त कर दिया गया।

नेपाल के कानून के मुताबिक चारों मंत्री ओली के मंत्रिमंडल में अगले छह महीने तक मंत्री रह सकते हैं लेकिन इससे ज्यादा समय तक मंत्री पद पर रहने के लिए उन्हें पुनः सांसद बनना होगा।

रायमाझी, भट्टा, शाह और चौधरी इस साल सीपीएन माओइस्ट सेंटर का पुनर्गठन होने के बाद भी अपनी पार्टी में नहीं लौटे थे। इसकी बजाय वे ओली की सीपीएन यूएमएल में शामिल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\