देश की खबरें | चंपई सोरेन पर पांच महीने से उनकी ही सरकार रख रही थी नजर: हिमंत शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को आरोप लगाया कि झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पर पिछले पांच महीने से उनकी ही सरकार की पुलिस नजर रख रही थी।

गुवाहाटी, 28 अगस्त असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को आरोप लगाया कि झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पर पिछले पांच महीने से उनकी ही सरकार की पुलिस नजर रख रही थी।

शर्मा ने कहा कि सोरेन के करीबी लोगों ने दिल्ली के एक होटल में झारखंड पुलिस की विशेष शाखा के दो उप निरीक्षकों (एसआई) को पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पर नजर रखते हुए पकड़ा था।

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह भारतीय राजनीति में नजर रखने का दुर्लभतम मामला है। हम इसे सर्वोच्च स्तर तक उठाएंगे।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘दोनों एसआई के अनुसार संवैधानिक पद पर बैठे एक व्यक्ति और विशेष शाखा के प्रमुख की ओर से चंपई सोरेन पर नजर रखने के आदेश मिले थे।’’

उन्होंने कहा कि दोनों एसआई को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया है जो मामले में आगे जांच कर रही है।

असम के मुख्यमंत्री ने सोरेन के फोन टैप कराए जाने की आशंका भी जतायी और कहा कि उन्हें ‘हनी ट्रैप’ करने की भी साजिश हो सकती है क्योंकि एक महिला भी दोनों एसआई के संपर्क में थी।

शर्मा ने चंपई सोरेन की 30 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की घोषणा का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘सोरेन पर भाजपा से बातचीत शुरू होने से पहले ही नजर रखी जा रही थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट