देश की खबरें | नागपुर में महिला चिकित्सक के घर से बरामद उनका शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 50 वर्षीय महिला चिकित्सक अपने घर में मृत पाई गईं। उनके सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नागपुर, 13 अप्रैल महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 50 वर्षीय महिला चिकित्सक अपने घर में मृत पाई गईं। उनके सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि महिला का शव शनिवार रात हुडकेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र के लाडीकर लेआउट स्थित उनके घर में मिला।

उन्होंने बताया कि महिला चिकित्सक डॉ. अर्चना अनिल राहुले सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के 'फिजियोथेरेपी' विभाग में सहायक प्रोफेसर थीं। अर्चना अकेली रहती थीं, उनके पति डॉ. अनिल राहुले रायपुर (छत्तीसगढ़) में कार्यरत थे और उनका बेटा पुणे में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था।

अधिकारी ने कहा कि अर्चना के पति जब कई दिनों बाद घर लौटे तो घर से दुर्गंध आ रही थी और घर का मुख्य दरवाजा भी खुला था,अंदर जाने पर उन्होंने देखा की उनकी पत्नी का शव बिस्तर पर पड़ा था।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी थी जिससे ऐसा लगता है कि उन पर हमला किया गया था और उनकी मौत संभवतः तीन दिन पहले हुई होगी क्योंकि शव क्षत विक्षत होना शुरू हो गया था।

हुडकेश्वर पुलिस थाने में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। हम यह जांच कर रहे हैं कि घर से कुछ गायब तो नहीं है। हम अर्चना के मोबाइल फोन रिकॉर्ड का भी विश्लेषण कर रहे हैं ताकि मामले को सुलझाने में अन्य कोई सुराग मिल सके।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट