देश की खबरें | हिप्र: मंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किसान आंदोलन पर कंगना रनौत की टिप्पणी की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह और कांग्रेस की राज्य इकाई की अध्यक्ष एवं सिंह की मां प्रतिभा सिंह ने मंडी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए किसानों पर उनकी टिप्पणी को ‘‘अविवेकपूर्ण और भ्रामक’’ करार दिया।

शिमला, 27 अगस्त हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह और कांग्रेस की राज्य इकाई की अध्यक्ष एवं सिंह की मां प्रतिभा सिंह ने मंडी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए किसानों पर उनकी टिप्पणी को ‘‘अविवेकपूर्ण और भ्रामक’’ करार दिया।

कांग्रेस नेताओं ने दो अलग-अलग बयानों में कंगना की टिप्पणी की निंदा की और कहा कि यह किसानों का घोर अपमान है।

दरअसल कंगना ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा था कि अगर देश का नेतृत्व मजबूत नहीं होता तो भारत में भी ‘‘बांग्लादेश जैसी स्थिति’’ पैदा हो सकती थी। कंगना के इस बयान से विवाद पैदा हो गया है।

कंगना ने ‘दैनिक भास्कर’ को दिए एक साक्षात्कार की एक क्लिप ‘एक्स’ पर पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर देश का नेतृत्व मजबूत नहीं होता तो भारत में भी ‘‘बांग्लादेश जैसी स्थिति’’ पैदा हो सकती थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि किसानों के प्रदर्शन के दौरान ‘‘लाशें लटकाई जा रही थीं और दुष्कर्म की घटनाएं हो रही थीं।’’

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कंगना के उस बयान से असहमति जताते हुए किनारा कर लिया है। साथ ही पार्टी ने सांसद रनौत को हिदायत भी दी कि वह इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘किसानों के आंदोलन में अमेरिका और चीन की भूमिका वाले उनके निराधार आरोप हास्यास्पद हैं, वास्तविकता पर आधारित नहीं हैं और उनके बौद्धिक दिवालियापन को दर्शाते हैं।’’

सिंह ने कहा, ‘‘ सत्तापक्ष की सदस्य और मंडी संसदीय क्षेत्र की निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में कंगना रनौत को ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर बोलने से रोका जाना चाहिए। केंद्र सरकार को विशेष रूप से विदेश मंत्रालय को उनके दावों पर जवाब देना चाहिए...।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘ काले कानूनों ’’को प्रधानमंत्री ने वापस ले लिया है ऐसे में इस प्रकार के बयान मंजूर नहीं हैं।’’

सिंह ने कहा, ‘‘ असंवेदनशील और विभाजनकारी बयानों के लिए हम उनसे मांफी की मांग करते है।’’

वहीं कांग्रेस की राज्य इकाई की प्रमुख एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि भले ही भाजपा ने अपने एक बयान में रनौत की टिप्पणी से असहमति व्यक्त की है, लेकिन भाजपा ने देश के किसानों से अपमानजनक बयान के लिए माफी नहीं मांगी जो उसके दोहरे मापदंड को उजागर करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड