जरुरी जानकारी | हिंदुस्तान जिंक का मुनाफा 47 प्रतिशत बढ़कर 3,003 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) ने शुक्रवार को कहा कि पिछले वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 47.3 प्रतिशत बढ़कर 3,003 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) ने शुक्रवार को कहा कि पिछले वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 47.3 प्रतिशत बढ़कर 3,003 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने इससे एक साल पहले की अवधि में 2,038 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

एचजेडएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जनवरी-मार्च 2025 तिमाही के दौरान उसकी आय सालाना आधार पर 7,822 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,314 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसका शुद्ध लाभ 3,003 करोड़ रुपये रहा, जो अब तक किसी भी चौथी तिमाही में सर्वाधिक है।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण मिश्रा ने कहा, ''दुनिया के सबसे बड़े एकीकृत जस्ता उत्पादक के रूप में, हमारा लक्ष्य वैश्विक स्तर पर सबसे कम लागत वाले उत्पादकों में से एक के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखते हुए बढ़ती घरेलू मांग को पूरा करना है।''

एचजेडएल के मुख्य वित्तीय अधिकारी संदीप मोदी ने कहा कि मौजूदा व्यापार युद्ध से हाल ही में बाजार में उतार-चढ़ाव सहित वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद, कंपनी के बुनियादी तत्व मजबूत बने हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Score Update: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Lahore Qalandars vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है छठा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट