जरुरी जानकारी | हिंदुस्तान जिंक के ओएफएस को पहले दिन 1.23 गुना अभिदान मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की बिक्री पेशकश (ओएफएस) को पहले दिन जोरदार प्रतिक्रिया मिली।
नयी दिल्ली, 16 अगस्त वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की बिक्री पेशकश (ओएफएस) को पहले दिन जोरदार प्रतिक्रिया मिली।
कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि पहले दिन गैर-खुदरा निवेशकों ने 6.3 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाईं।
बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, 5,14,40,329 इक्विटी शेयरों की पेशकश के मुकाबले कुल 6,36,05,891 इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। इस तरह पेशकश को 1.23 गुना या 137.39 प्रतिशत अभिदान मिला।
बोली के लिए 486 रुपये प्रति शेयर के निचले मूल्य के मुकाबले 494.54 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बोलियां मिलीं।
हिंदुस्तान जिंक की प्रवर्तक वेदांता ने शुक्रवार को गैर-खुदरा निवेशकों को कंपनी के 5,14,40,329 इक्विटी शेयर बेचने की पेशकश की थी।
वेदांता ने कहा कि वह सोमवार को खुदरा और गैर-खुदरा निवेशकों को इक्विटी पूंजी के 1.95 प्रतिशत या 8,23,04,527 इक्विटी शेयरों की अतिरिक्त पेशकश करेगी।
विश्लेषकों के मुताबिक, एचजेडएल की हिस्सेदारी बिक्री वेदांता लिमिटेड और (इसकी मूल कंपनी) वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड के ऋणदाताओं और बॉन्डधारकों के लिए सकारात्मक है। ऋण में कमी आने से वीआरएल पर ब्याज बोझ कम हो जाएगा।
इसके साथ ही, हिस्सेदारी बिक्री से वेदांता को एचजेडएल से भविष्य में मिलने वाले लाभांश में भी कमी आएगी, जो कई वर्षों से समूह की नकदी का स्रोत रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)