जरुरी जानकारी | हिंदुस्तान जिंक का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत घटकर 2,583 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) का खर्च बढ़ने से मार्च तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ 11.78 प्रतिशत घटकर 2,583 करोड़ रुपये रह गया।

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) का खर्च बढ़ने से मार्च तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ 11.78 प्रतिशत घटकर 2,583 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने शुक्रवार को जनवरी-मार्च 2023 तिमाही के नतीजों की सूचना शेयर बाजार को देते हुए कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 2,928 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में एचजेडएल की कुल आय भी साल भर पहले के 9,074 करोड़ रुपये से घटकर 8,863 करोड़ रुपये पर आ गई।

हालांकि आलोच्य अवधि में कंपनी का व्यय मार्च, 2022 की तिमाही के 4,717 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,358 करोड़ रुपये हो गया।

इसके साथ ही कंपनी ने बताया कि उसके निदेशक मंडल ने संदीप मोदी को मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त करने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। मोदी की नियुक्ति 21 अप्रैल से प्रभावी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Score Update: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Lahore Qalandars vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है छठा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट