देश की खबरें | हिंदुस्तान जिंक ने उदयपुर व राजसमंद जिले को अब तक 120 टन ऑक्सीजन उपलब्ध करायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर राज्य सरकार की ओर से ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जयपुर, चार मई कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर राज्य सरकार की ओर से ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उदयपुर एवं राजसमंद जिले को हिंदुस्तान जिंक के दरीबा स्थित प्लांट से अब तक 120 मिट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन उपलब्ध करायी जा चुकी है और यहां से अब जोधपुर जिले को ऑक्सीजन सप्लाई की तैयारी की जा रही है।

एक सरकारी बयान के अनुसार सरकार के निर्देश प्राप्त होते ही हिंदुस्तान जिंक ने अपने दरीबा स्थित परिसर में पांच दिन में 500 सिलेंडर प्रतिदिन की क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर दिया और यही नहीं 150 टन तरल ऑक्सीजन की क्रायोजेनिक टेंकर्स से सप्लाई के लिए आधारभूत सुविधाएं भी जुटाई गई।

कम्पनी के मुख्यकार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा के अनुसार आपदा के इस कठिन दौर में आमजन की सुविधा के लिए राज्य सरकार के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन आठ मिट्रिक टन ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता के साथ अब जोधपुर जिले को भी दरीबा प्लांट से ऑक्सीजन आपूर्ति करने की योजना है।

उदयपुर जिला कलेक्टर चेतन देवड़ा और राजसमंद जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने हिंदुस्तान जिंक के प्रयासों की सराहना की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Most Sixes For India vs Pakistan In T20I: भारत बनाम पाकिस्तान टी20 मुकाबले में इन बल्लेबाजों ने मचाया हैं कोहराम, जड़ें हैं सबसे ज्यादा छक्के

CBSE Board Exams 2026: 17 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं, पहले दिन गणित और बायो-टेक्नोलॉजी का पेपर; जानें जरूरी गाइडलाइंस

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, ट्रैविस हेड और मिशेल मार्श ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\