जरुरी जानकारी | हिंदुस्तान यूनिलीवर का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 18.68 प्रतिशत बढ़कर 2,300 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. (एचयूएल) का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2021 में समाप्त तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 18.68 प्रतिशत बढ़कर 2,300 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, 20 जनवरी हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. (एचयूएल) का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2021 में समाप्त तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 18.68 प्रतिशत बढ़कर 2,300 करोड़ रुपये रहा है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,938 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी बिक्री आय 10.25 प्रतिशत बढ़कर 13,196 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 11,969 करोड़ रुपये थी।

तिमाही के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर का कुल खर्च बढ़कर 10,129 करोड़ रुपये से 10,329 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव मेहता ने कहा कि कंपनी ने बाजार की वृद्धि सुस्त रहने और जिंस कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद तिमाही के दौरान मजबूत और जुझारू प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह वृद्धि बेहद प्रतिस्पर्धी रही है। बाजार हिस्सेदारी में हमें जो लाभ हुआ है, वह एक दशक से ज्यादा का ऊंचा स्तर है।’’

मेहता ने हालांकि इसके साथ ही कहा कि निकट भविष्य में परिचालन का माहौल चुनौतीपूर्ण रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी