ब्रिटेन की गृह मंत्री Priti Patel ने कहा- हिंदू शब्द ‘सेवा’ से मुझे काम करने की प्रेरणा मिलती है

सम्मेलन में अपने भाषण में भारतवंशी कैबिनेट मंत्री पटेल ने प्रवासियों के लिए ब्रेक्जिट बाद की प्रणाली पर प्रगति की भी जानकारी दी जो उन्होंने पिछले वर्ष आरंभ की थी. उन्होंने कहा, ‘‘कन्जर्वेटिव सरकार अपराध में कमी लाने और सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए सख्त फैसले ले रही है.’’

ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल (Photo Credits: Twitter)

लंदन: ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल (Priti Patel) ने मैनचेस्टर (Manchester) में चल रहे कन्जर्वेटिव पार्टी (Conservative Party) के सालाना सम्मेलन (Annual Conference) में बताया कि सरकार अपराध के खिलाफ सख्त फैसले ले रही है. उन्होंने कहा कि इस पद पर उनके काम करने की प्रेरणा सेवा की अवधारणा एवं अन्य लोगों के हितों को सर्वोपरि रखने की भावना से मिलती है. उन्होंने कहा कि राजमार्गों को बाधित करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के साथ ही महिलाओं के खिलाफ अपराध एवं मादक पदार्थ मामलों में लिप्त लोगों के लिए जांच बढ़ाने जैसे कदम भी उठाए गए हैं. ब्रिटेन : भारतीय मूल की पहली गृह मंत्री बनीं प्रीति पटेल, पाकिस्तानी मूल के साजिद जावेद को मिला वित्त मंत्रालय का कार्यभार

पटेल ने कहा, ‘‘हमारे मूल्यों में समाहित है स्वयं से पहले सेवा. इसे हिंदू शब्द ‘सेवा’ के जरिए बहुत अच्छी तरह से परिभाषित किया जा सकता है जिसका अर्थ होता है सेवा, दूसरे लोगों के प्रति समर्पण एवं संकल्प.’’

सम्मेलन में अपने भाषण में भारतवंशी कैबिनेट मंत्री पटेल ने प्रवासियों के लिए ब्रेक्जिट बाद की प्रणाली पर प्रगति की भी जानकारी दी जो उन्होंने पिछले वर्ष आरंभ की थी. उन्होंने कहा, ‘‘कन्जर्वेटिव सरकार अपराध में कमी लाने और सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए सख्त फैसले ले रही है.’’

उन्होंने कहा कि मार्गों, रेल मार्ग आदि को बाधित करने के खिलाफ भी सजा कठोर की गई हैं. इन घोषणाओं को, हाल के दिनों में जलवायु संबंधी प्रदर्शनकारियों द्वारा मार्गों को बाधित करने की घटना की पृष्ठभूमि में देखा जा रहा है. सत्तारूढ़ कन्जर्वेटिव पार्टी का सालाना सम्मेलन बुधवार तक चलेगा और इसका समापन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के भाषण के साथ होगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Scorecard: मैनचेस्टर में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 125 रनों का लक्ष्य, पथुम निसांका और कामिंडु मेंडिस ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Live Score Update: मैनचेस्टर में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: मैनचेस्टर में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंग्लैंड बनाम श्रीलंका तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट