देश की खबरें | हिंदू महासभा ने शाही ईदगाह में छह दिसंबर को हनुमान चालीसा पाठ का ऐलान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मंदिर परिसर से बाहर मुख्य द्वार पर पत्रकारों से बातचीत में चौधरी ने छह दिसम्बर को मंदिर परिसर में मौजूद शाही ईदगाह (उनके शब्दों में भगवान कृष्ण का वास्तविक जन्म स्थान) में हनुमान चालीसा पाठ किए जाने का संकल्प लिया।

मंदिर परिसर से बाहर मुख्य द्वार पर पत्रकारों से बातचीत में चौधरी ने छह दिसम्बर को मंदिर परिसर में मौजूद शाही ईदगाह (उनके शब्दों में भगवान कृष्ण का वास्तविक जन्म स्थान) में हनुमान चालीसा पाठ किए जाने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा, ''हम अपने एलान पर अडिग हैं और हमने हिन्दू महासभा के तले अपनी सनातन सभ्यता का पुनरुद्धार करने का संकल्प लिया है। इसके बिना यह आजादी अधूरी है। हम तय समय पर हनुमान चालीसा पाठ कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के वातावरण को पवित्र करेंगे और ऐसा कर हम हिन्दू समाज को भगवान कृष्ण का जन्म स्थल शुद्ध रूप में सौंपना चाहते हैं।''

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ''हम पिछले वर्ष भी ऐसा करना चाहते थे मगर जिला प्रशासन ने अनुमति न देकर अड़ंगे लगाने का काम किया। इसीलिए हमने लड्डू गोपाल का जलाभिषेक स्थल मथुरा से बदलकर दिल्ली कर दिया और हमने यह काम तब दिल्ली के जंतर-मंतर पर किया।”

उन्होंने कहा, ''अब महासभा के माध्यम से हिन्दुओं में उम्मीद जगी है कि कम से कम हमारे ठाकुर जी को उसका जन्मस्थान तो मिले। सच तो यह है कि यह पूरा परिसर अंग्रेजों के जमाने में हमारे पूर्वजों, यानि हिन्दुओं ने नीलामी में खरीदा था। यहां दूसरे पक्ष का कुछ भी नहीं है। हम लोगों की आशाओं पर खरे उतरने के लिए हनुमान चालीसा पाठ कर रहे हैं।''

चौधरी मंदिर परिसर में तकरीबन डेढ़ घण्टे रहीं। उन्होंने ईदगाह के निकट जाकर छानबीन की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें ज्यादा निकट जाने से रोक दिया।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पिछली बार प्रशासन ने उन्हें रोक दिया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा।

इस सिलसिले में जिलाधिकारी एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से उनका पक्ष जानने के लिए उनके सरकारी नंबरों पर प्रयास किया गया, पर उनसे सम्पर्क न हो सका।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\