Gujarat: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, कहा- हिंदू आस्था के केंद्रों को वर्षों तक अपमानित किया गया, मोदी सरकार ने कियाा गौरव बहाल

शाह ने कहा कि मंदिर न केवल धार्मिक आस्था के केंद्र रहे हैं, बल्कि वे जीवन से निराश लोगों के लिए अपनी कठिनाइयों को दूर करने और आगे बढ़ने के लिए समाज सेवा और ऊर्जा के केंद्र भी हैं. इस मौके पर भाजपा नेता ने पाटीदार समुदाय की तारीफ करते हुए कहा कि गुजरात और देश के उत्थान का इतिहास इस समुदाय से जुड़ा है.

गृहमंत्री अमित शाह (Photo Credits: Twitter) फाइल फोटो

अहमदाबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को कहा कि हिंदू समुदाय (Hindu Community) के आस्था के केंद्रों को कई सालों तक अपमानित किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व वाली सरकार के 2014 में सत्ता में आने तक किसी ने भी इनका गौरव बहाल करने की परवाह नहीं की. मोदी सरकार (Modi Government) अब ऐसे स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए "निडरता से" काम कर रही है. उन्होंने कहा कि पहले लोग मंदिरों में जाने से कतराते थे, लेकिन मोदी सरकार के साथ एक नए युग की शुरुआत हुई. केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने दिया बड़ा बयान, कहा- नेताजी को उतना महत्व नहीं मिला, जितना मिलना चाहिए था

शाह यहां कडवा पाटीदार सम्प्रदाय की देवी ‘मां उमिया’ को समर्पित उमियाधाम मंदिर के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे. यह मंदिर एवं अन्य भवन 74 हजार वर्ग गज जमीन पर 1500 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे हैं. उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "कई वर्षों तक, हिंदू समुदाय के आस्था के केंद्रों को अपमानित किया गया, और जब तक मोदी सरकार पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में सत्ता में नहीं आयी, तब तक किसी ने भी गौरव बहाल करने की पहल नहीं की."

शाह ने कहा, "आज जब एक भव्य मंदिर का शिलान्यास आर्य समाजी (गुजरात के राज्यपाल) आचार्य देवव्रत द्वारा किया जा रहा है, ऐसे मौके पर मैं यह कहना चाहूंगा कि मोदीजी ने हमारे आस्था और विश्वास के भूले-बिसरे केंद्रों के जीर्णोद्धार के लिए निडर होकर और विश्वास एवं सम्मान के साथ काम किया है.”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया और 2013 में अचानक आई बाढ़ से तबाह केदारनाथ मंदिर क्षेत्र में करोड़ों हिंदुओं के विश्वास के केंद्र को पुनरूद्धार किया. उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रधानमंत्री नरेन्द्रभाई के हाथ से 13 दिसम्बर को काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार होते देखेंगे, जिसे औरंगजेब के जमाने में ध्वस्त कर दिया गया था.’’

शाह ने कहा कि मंदिर न केवल धार्मिक आस्था के केंद्र रहे हैं, बल्कि वे जीवन से निराश लोगों के लिए अपनी कठिनाइयों को दूर करने और आगे बढ़ने के लिए समाज सेवा और ऊर्जा के केंद्र भी हैं. इस मौके पर भाजपा नेता ने पाटीदार समुदाय की तारीफ करते हुए कहा कि गुजरात और देश के उत्थान का इतिहास इस समुदाय से जुड़ा है.

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और अन्य ने तीन-दिवसीय शिलान्यास समारोह के पहले दिन के कार्यक्रम में हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री मोदी 13 दिसंबर को आभासी माध्यम से शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\