देश की खबरें | मणिपुर में 20 साल बाद दिखायी जाएगी हिंदी फिल्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर में दो दशक से अधिक समय बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर एक हिंदी फिल्म दिखायी जाएगी।

इंफाल, 15 अगस्त जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर में दो दशक से अधिक समय बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर एक हिंदी फिल्म दिखायी जाएगी।

आदिवासी संगठन ‘हमार छात्र संघ’ (एचएसए) ने मंगलवार शाम को चुराचांदपुर जिले के रेंगकई (लम्का) में हिंदी फिल्म दिखाने की योजना बनायी है। बहरहाल, उसने फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया है।

एचएसए ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘यह उन उग्रवादी समूहों के प्रति हमारी अवज्ञा और विरोध को दर्शाने के लिए है जिन्होंने दशकों से आदिवासियों को अपने अधीन कर रखा है। स्वतंत्रता तथा न्याय के लिए हमारी लड़ाई जारी रखने के संकल्प में हमारा साथ दें।’’

एचएसए ने कहा कि मणिपुर में सार्वजनिक रूप से दिखायी गयी आखिरी हिंदी फिल्म 1998 में आयी ‘‘कुछ कुछ होता है’’ थी।

उल्लेखनीय है कि विद्रोही संगठन ‘रेवोल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट’ ने सितंबर 2000 में हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया था।

अधिकारियों ने बताया कि 12 सितंबर को प्रतिबंध लगाए जाने के एक सप्ताह के भीतर विद्रोहियों ने राज्य में दुकानों से एकत्रित किए गए हिंदी के 6,000 से 8,000 वीडियो और ऑडियो कैसेट जला दिए थे।

आरपीएफ ने पूर्वोत्तर राज्य में इस प्रतिबंध की कोई वजह नहीं बतायी थी लेकिन केबल ऑपरेटरों ने कहा था कि उग्रवादी समूह को राज्य की और संस्कृति पर बॉलीवुड का नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू