जरुरी जानकारी | हिंडाल्को ने इलेक्ट्रिक वाहन कलपुर्जा विनिर्माण क्षेत्र में रखा कदम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने पुणे के चाकन में अपनी 500 करोड़ रुपये की ईवी घटक विनिर्माण सुविधा शुक्रवार को शुरू की। इसे हल्के, दुर्घटना-प्रतिरोधी बैटरी समाधानों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।

मुंबई, 25 अप्रैल हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने पुणे के चाकन में अपनी 500 करोड़ रुपये की ईवी घटक विनिर्माण सुविधा शुक्रवार को शुरू की। इसे हल्के, दुर्घटना-प्रतिरोधी बैटरी समाधानों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।

कंपनी बयान के अनुसार, इसमें 500 ​​करोड़ रुपये का पूंजी निवेश किया गया है। एक औद्योगिक पार्क के भीतर पांच एकड़ में फैली यह सुविधा ईवी घटक विनिर्माण में हिंडाल्को के प्रवेश का प्रतिनिधित्व करती है।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सतीश पई ने कहा, ‘‘ हमारी चाकन सुविधा भारत के ईवी परिवेश में आयात निर्भरता से उच्च प्रदर्शन, स्थानीयकृत एल्यूमीनियम समाधानों की ओर एक रणनीतिक बदलाव का प्रतिनिधित्व करती है।’’

कंपनी ने एमएंडएम लिमिटेड को 10,000 एल्युमीनियम बैटरी एनक्लोजर की आपूर्ति करने की भी घोषणा की।

महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) लिमिटेड में मोटर वाहन एवं कृषि क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश जे. ने कहा, ‘‘ ईवी यात्रा के लिए महिंद्रा ने हिंडाल्को के साथ साझेदारी की है। नए समाधान पेश करने के लिए सामग्री विकसित करने और मजबूत इंजीनियरिंग क्षमताओं में उनकी विशेषज्ञता ने कुशल व टिकाऊ बैटरी संलग्नक समाधान विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’’

बयान के अनुसार, चाकन संयंत्र से 1,000 नौकरियां उत्पन्न होने की उम्मीद है। यह आयात पर निर्भरता कम करने के सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह मेल खाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू