हिमंत विश्व शर्मा की पत्नी कांग्रेस सांसद गोगोई के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की पत्नी रिंकी भुइयां शर्मा ने बुधवार को कहा कि वह उनकी कंपनी के खिलाफ कथित ‘मिथ्या अभियान’ चलाने के लिए लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई के विरुद्ध 10 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर करेंगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

गुवाहाटी, 14 सितंबर : असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की पत्नी रिंकी भुइयां शर्मा ने बुधवार को कहा कि वह उनकी कंपनी के खिलाफ कथित ‘मिथ्या अभियान’ चलाने के लिए लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई के विरुद्ध 10 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर करेंगी. गोगोई ने बुधवार को आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री की पत्नी की कंपनी को कर्ज से जुड़ी रियायत के तौर पर 10 करोड़ रुपये मिले.

भुइयां शर्मा ने एक बयान में आरोप लगाया कि गोगोई ने एक महिला उद्यमी की अगुवाई वाली असम की 17 साल पुरानी कंपनी को बदनाम करने के इरादे से उस पर हमला किया है, जिसने कानून के हर पहलू का पालन किया है. उन्होंने कहा, ‘‘सांसद गौरव गोगोई द्वारा इस मिथ्या अभियान से अपने मेहनती कर्मचारियों की प्रतिष्ठा की रक्षा करने के लिए, मैं अदालत में उनके खिलाफ 10 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर करने के लिए बाध्य हूं.’’

मुख्यमंत्री की पत्नी को प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के तहत कथित तौर पर कर्ज से जुड़ी रियायत दिए जाने के मुद्दे को लेकर बुधवार से ही हिमंत विश्व शर्मा और गोगोई के बीच सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जुबानी जंग छिड़ी हुई है. शर्मा ने लगातार कहा है कि न तो उनकी और न ही उनकी कंपनी को भारत सरकार की ओर से किसी प्रकार की धनराशि मिली है. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पत्नी के केंद्र सरकार से पैसे लेने का कोई सबूत देने पर वह कोई भी सजा स्वीकार करने के लिए तैयार हैं, जिसमें सार्वजनिक जीवन से संन्यास लेना भी शामिल है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट