देश की खबरें | हिमांशु भाऊ गिरोह के सदस्य को रोहतक से गिरफ्तार किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने शनिवार को कहा कि उसने हरियाणा के रोहतक से 29 वर्ष के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो भगोड़े हिमांशु भाऊ के गिरोह का सदस्य है।

नयी दिल्ली, 10 अगस्त दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने शनिवार को कहा कि उसने हरियाणा के रोहतक से 29 वर्ष के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो भगोड़े हिमांशु भाऊ के गिरोह का सदस्य है।

इसने बताया कि आरोपी विक्की उर्फ ​​सोनू को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया जो अप्रैल से तीन मामलों में फरार था। पुलिस ने कहा कि इन मामलों में दिल्ली में शस्त्र अधिनियम के दो मामले और हरियाणा के फरीदाबाद का एक अन्य मामला शामिल है, जहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस दल पर हमला करने का कथित तौर पर प्रयास किया था।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) मनोज सी ने बताया कि सोनू हरियाणा और दिल्ली में हत्या, हत्या के प्रयास तथा शस्त्र अधिनियम के पांच मामलों में शामिल रहा है।

मनोज ने बताया कि सोनू, हिमांशु भाऊ के गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो फिलहाल विदेश में है।

सूत्रों के मुताबिक, पुर्तगाल और बाद में स्पेन भागे हिमांशु (21) पर हरियाणा और दिल्ली में हत्या, रंगदारी, मारपीट और शस्त्र अधिनियम के 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। दिल्ली और हरियाणा के पुलिस विभाग तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियां ​​गैंगस्टर की तलाश में हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के रोहतक के रिटोली गांव के हिमांशु भाऊ और उसके प्रतिद्वंद्वी अंकित उर्फ ​​बाबा के बीच गैंगवार जारी है।

उन्होंने कहा कि हिमांशु भाऊ गिरोह ने हाल ही में अपनी आपराधिक गतिविधियों को दिल्ली तक फैलाया है। अधिकारी ने बताया कि तिलक नगर में एक कार शोरूम में गोलीबारी और राजौरी गार्डन में एक हत्या के मामले में उसका नाम शामिल है।

मनोज ने बताया कि शुक्रवार को विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर विशेष प्रकोष्ठ के दल को सोनू की उसके गांव रिटोली में मौजूदगी का पता चला। अधिकारी ने बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त संजय दत्त और पुलिस निरीक्षक संदीप डबास के नेतृत्व में एक दल ने जाल बिछाया और सोनू के भागने की कोशिश के बावजूद उसे पकड़ लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट