देश की खबरें | हिमाचल: सुक्खू ने भारी बारिश के चलते हुए नुकसान के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को जानकारी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की और पिछले महीने भारी बारिश के चलते हुए नुकसान सहित राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की।

शिमला, पांच अगस्त हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की और पिछले महीने भारी बारिश के चलते हुए नुकसान सहित राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की।

सुक्खू ने खरगे को बाढ़ और भारी बारिश से राज्य में हुई तबाही तथा राज्य सरकार द्वारा चलाये गए राहत व बचाव अभियान की जानकारी दी।

उन्होंने स्पीति में 4,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चंद्रताल से पर्यटकों को सुरक्षित रूप से निकाले जाने के बारे में भी कांग्रेस प्रमुख को बताया।

सुक्खू ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ कोशिश कर रही है और खरगे को बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से तत्काल राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, खरगे ने राहत व बचाव अभियानों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने की सुक्खू की कोशिशों की सराहना की।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने खरगे को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ हुई अपनी बैठक की भी जानकारी दी, जिसमें उन्होंने (सुक्खू ने) राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\