देश की खबरें | हिमाचल: सीमा पार से गोलीबारी में शहीद हुए सूबेदार मेजर पवन कुमार, मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सेना द्वारा सीमा पार से की गई गोलाबारी में शहीद हुए 25 पंजाब रेजिमेंट के सूबेदार मेजर पवन कुमार के परिवार को शनिवार को सांत्वना दी और शोक व्यक्त किया।

शिमला, 10 मई हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सेना द्वारा सीमा पार से की गई गोलाबारी में शहीद हुए 25 पंजाब रेजिमेंट के सूबेदार मेजर पवन कुमार के परिवार को शनिवार को सांत्वना दी और शोक व्यक्त किया।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर की वार्ड संख्या चार के रहने वाले कुमार जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलाबारी में शहीद हो गये।

सेना के अधिकारियों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गोलाबारी हुई, जिसके बाद कुमार के परिवार को उनके शहीद होने की खबर दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि कुमार के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम और आवश्यक औपचारिकताओं के लिए पुंछ से राजौरी ले जाया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए सड़क मार्ग से शाहपुर लाया जाएगा।

कुमार 25 पंजाब रेजिमेंट में सेवारत थे और 31 अगस्त, 2025 को अंबाला में अपनी अंतिम आधिकारिक पोस्टिंग के साथ सेवानिवृत्त होने वाले थे।

अधिकारियों के मुताबिक, हालांकि कुमार ने स्वेच्छा से सीमा पर तैनाती का विकल्प चुना था।

कुमार के परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी, बेटा और एक बेटी हैं।

कुमार के पिता गराज सिंह भारतीय सेना के सेवानिवृत्त हवलदार हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि सूबेदार मेजर पवन कुमार ने देश की एकता व संप्रभुता को बनाए रखने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है और उन्हें लोग हमेशा याद रखेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांगड़ा के सांसद राजीव भारद्वाज और अन्य नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\