देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश : विश्व पर्यावरण दिवस पर सुक्खू ने जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखायी।

शिमला, पांच जून हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखायी।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, संजौली में पोर्टमोर के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शिमला पब्लिक स्कूल के छात्रों तथा शिमला नगर निगम के स्वयंसेवकों ने इस रैली में हिस्सा लिया।

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने आधिकारिक आवास से जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखायी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए तमाम कदम उठाए हैं।

सुक्खू ने कहा कि ‘सिंगल यूज’ प्लास्टिक पर पाबंदी लगाने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है।

उन्होंने कहा कि देवभूमि के रूप में पहचान रखने वाले हिमाचल प्रदेश का लक्ष्य जागरुकता अभियान के माध्यम से युवाओं में पर्यावरण के प्रति प्रेम तथा जागरुकता पैदा करना है।

बयान के अनुसार, रैली में साइकिल चालक भी भाग ले रहे हैं।

पर्यावरण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘ग्रीन बजट’ पेश किया है जिसमें पर्यावरण संरक्षण और इसकी निरंतरता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न उपाय शामिल किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Preview: आज बेंगलुरु में खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Stats And Preview: सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा को लेकर अमित शाह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, लगाया ये आरोप