देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश: शिमला और आसपास ओलावृष्टि, कई स्थानों पर बारिश हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और उसके पास जुब्बरहट्टी में ओलावृष्टि जबकि राज्य में कई स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शिमला, दो मई हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और उसके पास जुब्बरहट्टी में ओलावृष्टि जबकि राज्य में कई स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार शिमला में सड़क पर खड़े तीन वाहनों पर पेड़ गिर जाने के कारण टूटीकंडी-आईएसबीटी मार्ग कुछ घंटों के लिए अवरुद्ध हो गया, जिससे सुबह छात्रों और कार्यालय जाने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने बताया कि कुफरी, बिलासपुर, रिकांग पियो, बाजुरा, नारकंडा और ताबो में तेज हवाएं चलीं जबकि शिमला, जुब्बरहट्टी, सुंदरनगर, जोत, भुंतर, मुरारी देवी और कांगड़ा में गरज के साथ बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम से सोलन में 39 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि घाघस में 33.8 मिलीमीटर, रायपुर मैदान में 26.6 मिलीमीटर, बिलासपुर में 26 मिलीमीटर, राजगढ़ में 25 मिलीमीटर, मेहरे बरसार में 25 मिलीमीटर, बग्गी में 22.9 मिलीमीटर, ओलिंडा में 17.8 मिलीमीटर, कुफरी और नेरी में 17-17 मिलीमीटर और शिमला में 11 मिलीमीटर बारिश हुई।

मौसम केंद्र ने शुक्रवार को राज्य में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है और अगले सप्ताह बृहस्पतिवार तक आंधी, बिजली चमकने समेत 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का ‘ऑरेंज और यलो अलर्ट’ जारी किया है।

राज्य में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और लाहौल एवं स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मई महीने के लिए अपने पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतर भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल बदलेगी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\