देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में रविवार तक बारिश और हिमपात होने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में रविवार तक व्यापक पैमाने पर बारिश और हिमपात होने की संभावना है। स्थानीय मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

शिमला, 13 मार्च हिमाचल प्रदेश में रविवार तक व्यापक पैमाने पर बारिश और हिमपात होने की संभावना है। स्थानीय मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का ‘येलो’ अलर्ट भी जारी किया है।

रविवार को मंडी में भारी बारिश और शनिवार को लाहौल-स्पीति में भारी हिमपात होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने पर्यटन स्थलों मनाली, नारकंडा, कुफरी, सोलांग वैली, सिस्सू और आसपास के क्षेत्रों में हल्के से मध्यम हिमपात और राज्य की राजधानी शिमला में बारिश का अनुमान जताया है।

विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार से रविवार तक किन्नौर और कांगड़ा, चंबा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में अधिकांश स्थानों पर हिमपात होने की संभावना है।

इसी अवधि के दौरान दस जिलों सिरमौर, शिमला, मंडी, सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा, चंबा और कुल्लू में गरज और चमक के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

चूंकि बारिश और हिमपात के कारण सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं, दृश्यता कम हो सकती है, यातायात जाम और दुर्घटनाएं हो सकती हैं तथा आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को बाहरी गतिविधियां सीमित करने, सावधानीपूर्वक वाहन चलाने, पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने और प्रशासन के परामर्श का पालन करने की सलाह दी है।

बुधवार शाम से राज्य में मौसम आम तौर पर सूखा रहा, हालांकि गोंदला में थोड़ा हिमपात हुआ और तिस्सी में पांच मिमी बारिश हुई। सलूणी में 3.3 मिमी बारिश हुई। पंडोह, सांगला, भुंतर, डलहौजी और कल्पा में भी एक मिमी से कम हल्की बारिश हुई।

न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं देखा गया।

लाहौल- स्पीति में स्थित ताबो रात के समय सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान शून्य से नीचे 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, ऊना दिन के दौरान सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू