हिमाचल प्रदेश ने की शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार योजना की शुरुआत

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कैबिनेट ने मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गांरटी योजना शुरू करने का निर्णय लिया है जिसके तहत शहरी क्षेत्रों में रहने वालों को 120 दिन का रोजगार दिया जाएगा।

जमात

शिमला, दो मई कोरोना वायरस महामारी के कारण प्रभावित हुई राज्य की अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने शनिवार को एक कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया जिसके तहत शहरी क्षेत्रों में रहने वालों को 120 दिन का रोजगार दिया जाएगा।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कैबिनेट ने मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गांरटी योजना शुरू करने का निर्णय लिया है जिसके तहत शहरी क्षेत्रों में रहने वालों को 120 दिन का रोजगार दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि योजना के तहत रोजगार प्राप्त लोगों को आवश्यकता पड़ने पर कौशल बढ़ाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

प्रवक्ता ने कहा कि कोरोना वायरस संकट के कारण हिमाचल प्रदेश के हजारों निवासी दूसरे राज्यों से अपने गृह नगर लौटे हैं।

उन्होंने कहा, “उनके पास बहुत सारा अनुभव और विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता है। उनकी पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा और तदनुसार रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।”

बैठक में मंत्रिमंडल ने भवन और अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड के तहत पंजीकृत एक लाख श्रमिकों को दो-दो हजार रुपये की सहायता देने का भी निर्णय लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\