देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश: वायरल वीडियो में पर्यटक ब्यास नदी के तेज बहाव में जलक्रीड़ा करते नजर आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच नदियों और नालों के पास न जाने की चेतावनी को अनदेखी करते हुए पर्यटकों को मंडी जिले में ब्यास नदी के तेज बहाव में अपने बच्चों के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है।

शिमला, 26 जून हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच नदियों और नालों के पास न जाने की चेतावनी को अनदेखी करते हुए पर्यटकों को मंडी जिले में ब्यास नदी के तेज बहाव में अपने बच्चों के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है।

बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर आए वीडियो में लोगों को चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए पंचवक्त्र मंदिर के पास उफनती नदी में प्रवेश करते देखा जा सकता है।

जिला प्रशासन पहले ही पर्यटकों और स्थानीय लोगों को नदी के पास न जाने की चेतावनी कई बार दे चुका है, खासकर बरसात के मौसम में, जब पानी का स्तर अचानक बढ़ सकता है।

उपायुक्त और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने लोगों से बरसात के मौसम में नदियों और नालों के पास न जाने की अपील की है।

कुल्लू जिले की सैंज घाटी में बादल फटने के कारण पंडोह बांध से निचले इलाकों में अधिक पानी छोड़ा गया है, जिसके कारण ब्यास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है।

ऐसी स्थिति में देवगन ने कहा कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ब्यास नदी के किनारों के पास नहीं जाने की सलाह दी जाती है।

बुधवार को बादल फटने से अचानक आई बाढ़ ने कांगड़ा और कुल्लू जिलों में तबाही मचा दी।

कांगड़ा में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य के बह जाने की आशंका है। दोनों जिलों से सार्वजनिक और निजी संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचने की सूचना है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी