देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश : शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में सुबह दैनिक समाचार पढ़ना अनिवार्य किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने सभी उप निदेशकों को सरकारी स्कूलों में यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि सुबह की प्रार्थना सभाओं में विद्यार्थियों के लिए दैनिक समाचार पढ़ना अनिवार्य हो।

शिमला, 25 जून हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने सभी उप निदेशकों को सरकारी स्कूलों में यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि सुबह की प्रार्थना सभाओं में विद्यार्थियों के लिए दैनिक समाचार पढ़ना अनिवार्य हो।

यह निर्णय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुल्लू जिले के बागा सराहन में सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय के हाल के दौरे के बाद लिया गया है।

छात्रों के साथ अपनी बातचीत में, मुख्यमंत्री ने उनमें सामान्य जागरूकता की कमी पाई और छात्रों को उनके शैक्षणिक पाठ्यक्रम के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान होने के महत्व पर जोर दिया।

यहां जारी एक बयान में सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के अनुसार, इस तरह की पहल छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं और वास्तविक दुनिया की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण है।

बयान के अनुसार, इस उद्देश्य के लिए, शिक्षा विभाग ने छात्रों के सामान्य ज्ञान, आलोचनात्मक सोच और संचार कौशल को बढ़ाने के उद्देश्य से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि सभी स्कूल प्रमुखों को अपने संस्थानों में अंग्रेजी और हिंदी दोनों समाचार पत्रों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इन संसाधनों का उद्देश्य छात्रों को पढ़ने की समझ, शब्दावली और उच्चारण में सुधार करने में मदद करना है, साथ ही सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखने और सभाओं में आत्मविश्वास से भरी भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

प्रवक्ता ने कहा कि इस पहल से छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि तेजी से आपस में जुड़ती दुनिया में, यह कदम यह सुनिश्चित करेगा कि छात्र राष्ट्रीय और वैश्विक दोनों स्तरों पर वर्तमान घटनाओं से अच्छी तरह वाकिफ हों।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\