देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने बिलासपुर में प्रदेश के पहले डिजिटल पुस्तकालय का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को बिलासपुर में प्रदेश के पहले डिजिटल पुस्तकालय का उद्घाटन किया। उन्होंने जिले में 1.67 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के नए भवन का भी उद्घाटन किया।

बिलासपुर, 29 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को बिलासपुर में प्रदेश के पहले डिजिटल पुस्तकालय का उद्घाटन किया। उन्होंने जिले में 1.67 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के नए भवन का भी उद्घाटन किया।

सुक्खू ने एक बयान में कहा, “यह पुस्तकालय पाठकों को टचस्क्रीन उपकरणों के माध्यम से निःशुल्क पठन सामग्री उपलब्ध करवाएगा। यह पुस्तकालय नवीनतम तकनीक से लैस है। इसे एक स्मार्ट प्रबंधन प्रणाली से सुव्यवस्थित किया गया है।”

बयान के मुताबिक, पाठकों की सुविधा के लिए उन्हें आईडी कार्ड जारी किया जाएगा, जिसे लाइब्रेरी में प्रवेश करने के लिए स्कैन करना आवश्यक होगा।

बयान में बताया गया कि इस डिजिटल पुस्तकालय में विभिन्न प्रकार की लगभग 2,500 पुस्तकें उपलब्ध करवाई गई हैं, जिनमें ऑफलाइन माध्यम से पहली से 12वीं कक्षा तक की एनसीईआरटी और सीबीएसई की पुस्तकें शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अतिरिक्त, कॉलेज के पाठ्यक्रमों, प्रतियोगी परीक्षाओं और विभिन्न शैक्षिक पुस्तकें डिजिटल लाइब्रेरी में पाठकों के लिए उपलब्ध होंगी।

इसमें 40 व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now