देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दलाई लामा से मुलाकात की, उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा से यहां मैक्लोडगंज स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।
धर्मशाला (हिमाचल), 24 मई हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा से यहां मैक्लोडगंज स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।
सुक्खू के साथ धर्मशाला से विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार दविंदर जग्गी भी थे।
हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीट के साथ-साथ छह विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान एक जून को होना है।
सुक्खू ने संवाददाताओं से कहा कि जब भी वह धर्मशाला आते हैं तो दलाई लामा का आशीर्वाद लेना उनकी परंपरा है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि अपनी बातचीत के दौरान दलाई लामा ने हिमाचल प्रदेश को एक ‘‘खूबसूरत राज्य’’ बताया और सभी धर्मों के प्रति सम्मान के लिए भारत की प्रशंसा की।
धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में लगभग 800 निर्वासित तिब्बती, मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)