देश की खबरें | हिमाचल पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी मामले में दिल्ली हवाई अड्डे पर दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मादक पदार्थ की तस्करी पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस ने चिट्टा (मिलावटी हेरोइन) की तस्करी में कथित रूप से शामिल दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है जो नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कनाडा भागने की कोशिश कर रही थीं।

धर्मशाला, चार मार्च मादक पदार्थ की तस्करी पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस ने चिट्टा (मिलावटी हेरोइन) की तस्करी में कथित रूप से शामिल दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है जो नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कनाडा भागने की कोशिश कर रही थीं।

कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक (एसपी) शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि इस साल के प्रारंभ में धर्मशाला में तीन युवकों को मादक पदार्थों के साथ पकड़े जाने के बाद शुरू की गई जांच के बाद इन दोनों महिलाओं की गिरफ्तारी की गई है।

उन्होंने बताया कि धर्मशाला में 21 जनवरी, 2025 की रात पुलिस टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर नियमित गश्त के दौरान एक वाहन को रोका।

अग्निहोत्री ने बताया कि तलाशी लेने पर वाहन में सवार उत्तराखंड के देहरादून के शशांक बिष्ट तथा धर्मशाला के आयुष और सावतांग शाही के पास से 30 ग्राम ‘चिट्टा’ बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में धर्मशाला थाने में स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया ।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पूछताछ के दौरान इन आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने पंजाब की महिलाओं-- कुलवंत कौर और जर्मनप्रीत कौर से यह मादक पदार्थ खरीदा था।

अग्निहोत्री ने बताया कि आगे की जांच में महिलाओं के बैंक खातों में यूपीआई भुगतान के माध्यम से लगभग 4.50 लाख रुपये का वित्तीय लेनदेन सामने आया, जिससे पता चला कि वे नशीली दवाओं के व्यापार से जुड़ी हैं।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मोबाइल फोन डेटा के तकनीकी विश्लेषण से अंतत: पता चला कि वे दिल्ली एयरपोर्ट के पास हैं। तब 28 फरवरी को एक विशेष पुलिस टीम दिल्ली भेजी गई, जिसके बाद तीन मार्च को हवाई अड्डे पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस टीम ने उनके पासपोर्ट बरामद कर लिए हैं, जिससे उनकी कनाडा भागने की योजना की पुष्टि हो गई है।

उनके अनुसार दोनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है तथा उनके नेटवर्क एवं सहयोगियों का पता लगाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\