देश की खबरें | हिमाचल पर्यटकों के लिए खुला; शिमला, धर्मशाला की हवाई सेवाएं बहाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश अब पर्यटकों के लिए खुल गया है और राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में होटल व्यवसायी आकर्षक छूट दे रहे हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

शिमला, पांच सितंबर हिमाचल प्रदेश अब पर्यटकों के लिए खुल गया है और राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में होटल व्यवसायी आकर्षक छूट दे रहे हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से शिमला और शिमला से धर्मशाला तक विमानन कंपनी अलायंस एयर की उड़ान सेवाएं रियायती किराए पर फिर से शुरू कर दी गई हैं।

पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक अमित कश्यप ने यहां जारी एक बयान में कहा कि कसौली, शिमला, चायल, नारकंडा, किन्नौर, धर्मशाला, मक्लोडगंज, पालमपुर, डलहौजी और खज्जियार के पर्यटक रिसॉर्ट फिर से खोल दिए गए हैं और इन स्थलों की सड़कें यात्रा के लिए सुरक्षित हैं।

कश्यप ने बताया कि पर्यटक राज्य अधिकांश होटल में चालू छूट का लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण कई सड़क हिस्से अवरुध हो गए थे। हालांकि, राज्य सरकार ने युद्ध स्तर बहाली का काम पूरा किया और अब पर्यटक चंबा, कांगड़ा, शिमला और अन्य जिलों में घूमने के लिए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सकल घरेलू उत्पाद (एसजीडीपी) में पर्यटन क्षेत्र का योगदान सात प्रतिशत यानी 14 हजार रुपये करोड़ रुपये का है। इसके अलावा पर्यटन क्षेत्र लगभग 14.42 प्रतिशत प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार प्रदान करता है।

कश्यप ने बताया कि दिल्ली से शिमला और आगे शिमला से धर्मशाला तक विमानन कंपनी अलायंस एयर की दैनिक उड़ानें फिर से शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी ने शिमला-धर्मशाला-शिमला की सभी सीटों के किराए में छूट देते हुए तीन हजार रुपये (टैक्स के अलावा) की दर निर्धारित की है।

उन्होंने बताया कि उड़ान योजना के तहत पर्यटकों के लिए पवन हंस लिमिटेड द्वारा चंडीगढ़ से शिमला और शिमला से रामपुर, कुल्लू, मंडी और धर्मशाला तक संचालित हेलिकॉप्टर सेवा भी बहाल कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\