देश की खबरें | हिमाचल मस्जिद विवाद: राज्य के कई शहरों में बंद, प्रदर्शनकारियों ने बाहरी लोगों के सत्यापन की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में ‘अनधिकृत’ मस्जिदों के निर्माण और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की हालिया कार्रवाई के खिलाफ शनिवार को राज्य में दो घंटे के बंद के आह्वान का असर कई शहरों में देखने को मिला।

शिमला/हमीरपुर, 14 सितंबर हिमाचल प्रदेश में ‘अनधिकृत’ मस्जिदों के निर्माण और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की हालिया कार्रवाई के खिलाफ शनिवार को राज्य में दो घंटे के बंद के आह्वान का असर कई शहरों में देखने को मिला।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और विभिन्न व्यापारिक समूहों द्वारा पूर्वाह्न 11 बजे तक के बंद के बाद, बिलासपुर, कुल्लू, चंबा, हमीरपुर, पांवटा साहिब और अन्य स्थानों पर कुछ हिंदू संगठनों ने विरोध मार्च निकाला। शिमला में इसका ज्यादा असर नहीं दिखा क्योंकि व्यापार मंडल ने बृहस्पतिवार को ही बंद का आह्वान किया था।

प्रदर्शनकारियों ने हमीरपुर और चंबा शहरों में बंद के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया और नारे लगाए।

विहिप पदाधिकारियों ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन शिमला में एक मस्जिद में अनधिकृत निर्माण और मंडी में एक मस्जिद द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के अलावा बुधवार को शिमला में हिंदू समूहों के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और शुक्रवार को मंडी में प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार किये जाने के खिलाफ था।

प्रदर्शनकारी राज्य में रह रहे बाहरी लोगों का सत्यापन करने की भी मांग कर रहे हैं। मनाली व्यापार मंडल के महासचिव रजनीश ने कहा, ‘‘मनाली व्यापार मंडल ने दो घंटे तक दुकानें बंद रखीं।’’

डलहौजी में भी दुकानें बंद रहीं। डलहौजी के एक दुकानदार ने बताया कि बाहरी लोगों की उपयुक्त जांच की जानी चाहिए और अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए।

शिमला शहर के संजौली क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में चार पुलिसकर्मियों सहित 10 लोग घायल हो गए। इस संबंध में पुलिस ने 50 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विहिप के प्रदेश अध्यक्ष केशव वर्मा ने कहा,‘‘चंबा में मुसलमानों द्वारा कानून हाथ में लेने की कई घटनाएं हुई हैं और हम लंबे समय से बाहरी लोगों के सत्यापन की पुरजोर मांग कर रहे हैं।’’

विहिप के प्रदेश सहायक सचिव पंकज भारतीय ने कहा, ‘‘विहिप हिंदुओं और स्थानीय लोगों के अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी तथा फर्जी आधार कार्ड वाले अन्य राज्यों के लोगों को उनके (स्थानीय लोगों के) हितों को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं देगी।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हमीरपुर सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में कई अनधिकृत मस्जिदें बन गई हैं।’’

हमीरपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल सोनी ने कहा कि व्यापारी स्थानीय लोगों के हितों का समर्थन कर रहे हैं और वे उन लोगों की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे जो बिना किसी वैध दस्तावेज एवं बिना कर चुकाए अपनी वस्तुएं बेच रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने साथ ही कहा कि राज्य में पर्यटकों का स्वागत है।

सुक्खू ने कहा, ‘‘मैं सभी से शांति बनाए रखने और भड़काऊ बयानबाजी नहीं करने की अपील करता हूं। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। हम सभी का सम्मान करते हैं। हिमाचल की धरती सभी धर्मों का सम्मान करती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज