देश की खबरें | हिमाचल : बादल फटने से सिरमौर में मकान ढहा, दो शव बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बादल फटने से एक गांव में पानी घुस जाने के बाद एक मकान ढह गया, जिसके मलबे में फंसे एक परिवार के पांच लोगों में से दो के शवों को बृहस्पतिवार को बरामद कर लिया गया।

नाहन (हिमाचल प्रदेश), 10 अगस्त हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बादल फटने से एक गांव में पानी घुस जाने के बाद एक मकान ढह गया, जिसके मलबे में फंसे एक परिवार के पांच लोगों में से दो के शवों को बृहस्पतिवार को बरामद कर लिया गया।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात को बादल फटने की यह घटना जिले के पोंटा साहिब क्षेत्र में हुई।

उन्होंने बताया कि मलागी दादियात गांव के कई घरों में पानी घुसने और तीन मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सचूना प्राप्त हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि इनमें से एक घर ढह गया, जिसके मलबे में एक ही परिवार के पांच लोगों के दबे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि दो शवों को बरामद कर लिया गया है। मृतकों की पहचान कुलदीप (62) और नीतिश (10) के रूप में हुई है।

पोंटा उपसंभागीय मजिस्ट्रेट गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि परिवार के तीन अन्य सदस्यों के लिए खोज अभियान चल रहा है।

उन्होंने बताया कि मौके पर भारी मात्रा में कीचड़ जमा है, लगातार पानी बह रहा है और भारी मलबा एकत्र हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि तेज रफ्तार में आता हुआ कीचड़ मकान को ढहने के बाद 20 मीटर तक अपने साथ बहा ले गया।

राज्य के आपातकालीन केंद्र की ओर से बताया गया कि मलागी दादियात में संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है और लोक निर्माण विभाग में काम करने वाले कुलदीप सिंह का घर ढह गया।

अधिकारियों ने बताया कि मलबे में कुलदीप सिंह, उनकी पत्नी जीतो देवी समेत पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है।

बादल फटने के बाद पोंटा को शल्लाई से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-707 का एक हिस्सा अवरुद्ध हो गया, जिसके कारण प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को प्रभावित गांव तक पहुंचने में मुश्किलें आ रही हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राजबन और सतौन के बीच भी सड़क अवरुद्ध हो गई है और गिरि नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के लिए प्रशासन ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) से भी मदद मांगी है।

मानसून की शुरुआत के बाद से अब तक राज्य में बारिश संबंधी दुर्घटनाओं में 231 लोगों की जान जा चुकी है। आपातकालीन केंद्र के अनुसार, राज्य को करीब 6,731 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और अब भी करीब 190 सड़कें बंद हैं।

स्थानीय मौसम कार्यालय ने बृहस्पतिवार और रविवार के लिए भारी बारिश का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है। साथ ही 15 अगस्त तक क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई है।

स्थानीय मौसम कार्यालय ने भूस्खलन होने, बाढ़ आने, नदियों और नालों में जलस्तर बढ़ने को लेकर भी आगाह किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\