देश की खबरें | हिमाचल बाढ़: करीब 24 घंटे बाद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भूस्खलन और बाढ़ के कारण करीब 24 घंटे तक बंद रहने के बाद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार रात यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शिमला, 27 जून भूस्खलन और बाढ़ के कारण करीब 24 घंटे तक बंद रहने के बाद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार रात यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राजमार्ग अवरुद्ध होने के कारण रविवार शाम से हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पर्यटकों सहित सैकड़ों यात्री फंस गए थे।

अचानक आई बाढ़ के बाद मंडी शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर औट के पास खोतीनल्ला में राजमार्ग का 70 किलोमीटर लंबा मंडी-पंडोह-कुल्लू मार्ग अवरुद्ध हो गया, जबकि भूस्खलन के बाद मंडी-पंडोह खंड 6-माइल्स के पास अवरुद्ध हो गया था।

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी है।

मौसम विज्ञान विभाग ने 28-29 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, आंधी चलने तथा बिजली कड़कने और 30 जून तथा एक जुलाई को आंधी चलने तथा बिजली कड़कने का पूर्वानुमान लगाया है।

भारी बारिश के बाद राज्य में कुल 301 सड़क मार्ग बंद हो गए थे, जबकि 140 बिजली ट्रांसफार्मर इससे प्रभावित हुए।

भारी बारिश के कारण मंडी शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर पंडोह-कुल्लू मार्ग पर औट के पास खोतिनल्ला में अचानक बाढ़ आ गई थी।

राज्य आपदा अभियान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, भूस्खलन, बारिश संबंधी घटनाओं और डूबने से राज्य में अभी तक नौ लोगों की मौत हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, बारिश से जुड़ी घटनाओं में राज्य को 102 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जल शक्ति विभाग को सबसे ज्यादा 73.68 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, उसके बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को 27.79 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\