खेल की खबरें | हिमा, सोजान ने आईजीपी में स्वर्ण जीता, कई स्पर्धाओं में बमुश्किल तीन प्रतियोगियों ने भाग लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.  स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास ने सोमवार को यहां इंडियन ग्रां प्री-एक एथलेटिक्स स्पर्धा के 200 मीटर में 23.79 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि लंबी कूद में एंसी सोजान ने 6.49 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास से सुर्खियां बटोरीं।

तिरुवनंतपुरम, 20 मार्च  स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास ने सोमवार को यहां इंडियन ग्रां प्री-एक एथलेटिक्स स्पर्धा के 200 मीटर में 23.79 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि लंबी कूद में एंसी सोजान ने 6.49 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास से सुर्खियां बटोरीं।

असम की हिमा ने यहां लक्ष्मीबाई नेशनल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में महाराष्ट्र की ऐश्वर्या कैलाश मिश्रा (24.81) और केरल की वीके विस्मया (24.82) को हराकर स्वर्ण जीता।

इस बीच, सोजन ने छह मीटर से लंबी छलांग लगाई और 6.49 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ जीत हासिल की, जो एशियाई खेलों के क्वालीफाइंग मानक 6.45 मीटर से अधिक है।

 इस आयोजन में हालांकि बहुत कम शीर्ष एथलीटों भाग ले रहे है। कई स्पर्धाओं में सिर्फ तीन एथलीट ही चुनौती पेश कर  रहे थे।

महिलाओं की ऊंची कूद और पुरुषों की त्रिकूद में केवल दो प्रतियोगी थे, पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में चार, महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में तीन खिलाड़ियों ने ही हिस्सा लिया।  महिलाओं की गोला फेंक में तीन, 800 मीटर महिला में तीन और महिलाओं की 5000 मीटर में तीन प्रतिभागियों ने भाग लिया।

हरियाणा के कृष्ण कुमार पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में शीर्ष पर रहे। उन्होंने एक मिनट 47.26 सेकंड का समय लिया। सेना के इस धावक ने एशियाई खेलों के क्वालीफाइंग मानक एक मिनट 49.05 सेकंड से काफी कम समय लिया।

पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में उत्तर प्रदेश के तीन धावकों ने एशियाई खेलों के क्वालीफाइंग मानक 14 मिनट से कम समय लिया।

अभिषेक पाल (13 मिनट 51.14 सेकंड) ने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। गुलवीर सिंह दूसरे और मोहम्मद नूर हसन तीसरे स्थान पर रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match M Chinnaswamy Pitch Report: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला; मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

RCB vs LSG Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद बन रहे 5 राजयोग, जानें चंद्र गोचर, पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना खरीदने का सही समय

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Bengaluru Weather Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में मौसम रहेगा साफ, फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त; मैच से पहले जानें मौसम का हाल