देश की खबरें | हिमाचल में बारिश के कारण राजमार्ग-707 अब भी बंद, नौ जिलों में बाढ़ की चेतावनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को वर्षा हुई और सिरमौर जिले में लोहरा क्षेत्र के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 707 भूस्खलन के कारण बंद रहा।

शिमला, 17 जुलाई हिमाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को वर्षा हुई और सिरमौर जिले में लोहरा क्षेत्र के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 707 भूस्खलन के कारण बंद रहा।

स्थानीय मौसम कार्यालय ने राज्य के नौ जिलों के कुछ हिस्सों में बाढ़ के खतरे की चेतावनी दी है।

भारी बारिश से प्रदेश में कई स्थानों पर भूस्खलन और बाढ़ आई है, जिससे 20 जून से अब तक 1,220 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

सूत्रों ने बताया कि राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग 707 समेत 170 सड़कें अब भी बंद हैं।

सूत्रों के अनुसार, राजमार्ग 30 घंटे से अधिक समय से बंद है और इसे अभी तक वाहनों के आवागमन के लिए बहाल नहीं किया जा सका है, क्योंकि पहाड़ से मलबा आने से सड़क साफ करने के काम में बाधा आ रही है।

स्थानीय मौसम कार्यालय ने सोमवार और बुधवार को भारी बारिश को लेकर ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

मंडी में 121 सड़कें, कुल्लू में 23 और सिरमौर जिले में 13 सड़कें बंद हैं।

इस मानसून में राज्य में अब तक 112 लोगों की मौत हुई है जिनमें तीन लोगों की मौत पिछले 24 घंटे में हुई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान