देश की खबरें | हरियाणा में कोविड-19 के प्रतिदिन के मामलों में अब तक की सर्वाधिक वृद्धि, 3,818 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में कोविड-19 के प्रतिदिन के मामलों में सोमवार को अब तक की सर्वाधिक वृद्धि हुई और 3,818 नये मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 12 अप्रैल हरियाणा में कोविड-19 के प्रतिदिन के मामलों में सोमवार को अब तक की सर्वाधिक वृद्धि हुई और 3,818 नये मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

इसमें कहा गया है कि संक्रमण के इन नये मामलों के सामने आने के साथ राज्य में अब संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 3,20,699 पहुंच गई है, जिनमें से 2,94,930 लोग ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन के मुताबिक 14 और संक्रमितों की मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या बढ़ कर 3,282 हो गई।

मृतकों के नये आंकड़ों में सोनीपत, पानीपत और यमुनागर तथा फतेहाबाद जिलों से दो-दो मरीज,जबकि फरीदाबाद, रेवाड़ी, पंचकूला, कुरूक्षेत्र, सिरसा और कैथल से एक-एक मरीज शामिल हैं।

इसके मुताबिक सर्वाधिक नये मामले गुड़गांव (1,132) से हैं। इसके बाद 472 नये मामलों के साथ फरीदाबाद का दूसरा, जबकि 327 नये मामलों के साथ करनाल का तीसरा स्थान रहा।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में अभी कोविड-19 के 22,487 मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वस्थ्य होने की दर 91.96 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड