देश की खबरें | नेशनल हेराल्ड मामले में स्वामी की याचिका पर 30 जुलाई को सुनवाई करेगा उच्च न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर वह जुलाई में अंतिम बहस सुनेगा। स्वामी ने निचली अदालत में नेशनल हेराल्ड मामले में अपने दावों के समर्थन में साक्ष्य प्रस्तुत करने का आग्रह किया है जिसमें कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल एवं अन्य आरोपी हैं।

नयी दिल्ली, 18 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर वह जुलाई में अंतिम बहस सुनेगा। स्वामी ने निचली अदालत में नेशनल हेराल्ड मामले में अपने दावों के समर्थन में साक्ष्य प्रस्तुत करने का आग्रह किया है जिसमें कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल एवं अन्य आरोपी हैं।

न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने कहा कि मामले में प्लीडिंग्स पूरी हो गई है। उन्होंने कहा, ‘‘30 जुलाई को अंतिम बहस के लिए इसे फिर से सूचीबद्ध किया जाए।’’

अदालत ने इससे पहले गांधी परिवार एवं अन्य को याचिका पर जवाब दायर करने के लिए समय दिया था। जवाब दाखिल कर दिया गया है।

कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ वकील आर एस चीमा और तरन्नुम चीमा ने किया।

स्वामी ने अदालत से कहा कि प्लीडिंग्स पूरी हो गई है और उन्होंने भी इसमें प्रत्युत्तर दाखिल कर दिया है।

अदालत ने 22 फरवरी को नोटिस जारी कर गांधी परिवार, कांग्रेस महासचिव ऑस्कर फर्नांडिस, सुमन दुबे, सैम पित्रोदा और यंग इंडियन से स्वामी की याचिका पर जवाब मांगा था और तब तक निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी।

स्वामी ने निचली अदालत के एक फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। निचली अदालत ने मामले में गांधी परिवार एवं अन्य आरोपियों के खिलाफ अतिरिक्त साक्ष्य पेश करने के लिये उनका आवेदन खारिज कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी