देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार को स्थानीय ट्रेनों के चक्कर बढ़ाने का सुझाव किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को महाराष्ट्र सरकार को सुझाव दिया कि वह मुंबई में स्थानीय ट्रेनों के फेरों को बढ़ाए ताकि भीड़-भाड़ को कम किया जा सके।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, सात अक्टूबर बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को महाराष्ट्र सरकार को सुझाव दिया कि वह मुंबई में स्थानीय ट्रेनों के फेरों को बढ़ाए ताकि भीड़-भाड़ को कम किया जा सके।

न्यायमूर्ति दिपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जीएस कुलकर्णी की पीठ ने कहा कि अब महाराष्ट्र सरकार ने कई क्षेत्रों को खुलने की इजाजत दे दी है, लिहाजा रेल गाड़ियों के फेरों को बढ़ाने का यह सही समय है।

यह भी पढ़े | कोरोना के जम्मू-कश्मीर में 621 नए मामले पाए गए, 2,188 मरीज हुए ठीक: 7 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अदालत ने कहा, " अब हम आंशिक लॉकडाउन में हैं। मॉल खुले हैं, होटलों को खुले रहने की अनुमति है, सरकारी दफ्तर 100 फीसदी स्टाफ के साथ काम कर रहे हैं और अब कई क्षेत्र काम कर रहे हैं। रेल सेवा को इसके अनुरूप करने जरूरत है।"

पीठ ने कहा, " तीनों (पश्चिमी, मध्य और हार्बर) लाइनों पर स्थानीय ट्रेनों के फेरों को बढ़ाया जाना चाहिए ताकि भीड़-भाड़ को कम की जा सके। "

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: जेडीयू में टिकट को लेकर घमासान, पटना पार्टी कार्यालय में विधायक जितेंद्र कुमार की उम्मीदवारी का कार्यकर्ताओं ने किया विरोध; देखें वीडियो.

अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह अदालत के सुझाव पर विचार करे और देखे कि क्या ट्रेनों के फेरे बढ़ाने के लिए रेलवे को प्रस्ताव भेज सकती है।

पीठ कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी, जिनमें वकीलों और उनके लिपिक स्टाफ को जरूरी सेवाओं में शामिल करने और अदालत तथा अपने दफ्तर जाने के लिए स्थानीय ट्रेन सेवा इस्तेमाल करने के लिए महाराष्ट्र सरकार को निर्देश देने की फरियाद की गई है।

पीठ ने मामले को अगली सुनवाई के लिए नौ अक्टूबर को सूचीबद्ध कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\