देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने कुमार विश्वास की गिरफ्तारी पर रोक लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने कथित तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास की गिरफ्तारी पर सोमवार को रोक लगा दी।

चंडीगढ़, दो मई पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने कथित तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास की गिरफ्तारी पर सोमवार को रोक लगा दी।

कुमार विश्वास के खिलाफ पंजाब पुलिस ने 12 अप्रैल को मामला दर्ज किया था। विश्वास के वकील मयंक अग्रवाल ने कहा, ‘‘ अदालत ने विश्वास की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी।’’

न्यायमूर्ति अनूप चितकारा की अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए चार जुलाई की तारीख निर्धारित की है।

विश्वास ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध करने वाली एक याचिका पिछले सप्ताह उच्च न्यायालय में दाखिल की थी। उच्च न्यायालय ने 27 अप्रैल को याचिका पर सुनवाई की थी और फैसला सोमवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया था।

गौरतलब है कि हाल में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव से पूर्व विश्वास ने केजरीवाल पर खालिस्तानी समर्थक होने का आरोप लगाया था।

पंजाब पुलिस 20 अप्रैल को गाजिबाद स्थित विश्वास के आवास पर पहुंची थी और उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया था।

विश्वास ने अपनी याचिका में कहा था कि उनके खिलाफ दर्ज मामला ‘‘कानूनी प्रक्रिया का घोर दुरुपयोग है और प्रत्यक्ष तौर पर राजनीति से प्रेरित है।’’

उन्होंने याचिका में कहा, ‘‘जिस तरीके से जांच एजेंसी कार्रवाई कर रही है, प्रत्यक्ष है कि वह याचिकाकर्ता की आजादी को खत्म करने की कोशिश कर रही है और ऐसी प्रक्रिया अपना रही है जो कानून में है ही नहीं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू