देश की खबरें | उच्च न्यायालय के जज ने किया जिला अदालत परिसर का निरीक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अरविंद सिंह सांगवान ने शनिवार को जिला अदालत परिसर का निरीक्षण किया।

सोनीपत, 26 मार्च पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अरविंद सिंह सांगवान ने शनिवार को जिला अदालत परिसर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति सांगवान ने अदालत से संबंधित सभी पहलुओं की पड़ताल की और निर्देश दिए कि यहां आने वाले लोगों को जल्द व उचित न्याय दिलवाया जाए, ताकि लोग अदालत का चक्कर काटने में अपना समय बर्बाद न करें।

न्यायमूर्ति सांगवान ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की ओर से लोगों के हितों को देखते हुए न्यायिक सेवाओं से संबंधित अनेक योजनाओं को क्रियान्वित किया गया है और यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि उन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिया जा रहा है।

उन्होंने निर्देश दिया कि महिला उत्पीडऩ तथा बाल उत्पीडऩ के मामलों में गहनता से जांच करते हुए जल्द फैसला करें ताकि पीड़ित व्यक्ति को उचित न्याय मिल सके।

अदालत परिसर पहुंचते ही जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष मेहला सहित सभी न्यायाधीशों एवं बार एसोसिएशन के सदस्यों ने न्यायमूर्ति सांगवान को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

उन्होंने बाद में बाल सुधार गृह का निरीक्षण करते हुए वहां रहने वाले बच्चों को मिलने वाली सभी सुविधाओं की गहनता से जांच की और कहा कि यह विशेष गृह, जेल नहीं है, बल्कि यह बच्चों को सुधारने का एक केन्द्र है।

उन्होंने कहा कि 18 वर्ष तक जो बच्चे जाने अनजाने में गलतियां कर देते हैं उन्हें अपराध की श्रेणी में नहीं माना जाता बल्कि विशेष गृहों में रखकर प्रयास किया जाता है कि वे अपनी पिछली गलतियों को भूलकर समाज और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\