खेल की खबरें | भारत के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए हेटमायर, थॉमस की वेस्टइंडीज टीम में वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मेजबान वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ गुरुवार से बारबाडोस में शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए आक्रामक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर और तेज गेंदबाज ओशाने थॉमस को टीम में वापस बुलाया है।

सेंट जोंस, 25 जुलाई मेजबान वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ गुरुवार से बारबाडोस में शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए आक्रामक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर और तेज गेंदबाज ओशाने थॉमस को टीम में वापस बुलाया है।

क्रिकेट वेस्टइंडीज की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पूर्व कप्तान निकोलस पूरन और हरफनमौला खिलाड़ी जेसन होल्डर चयन के लिए उपलब्ध नहीं है, जबकि चोटिल हरफनमौला कीमो पॉल का भी चयन नहीं हुआ है।

तेज गेंदबाज जेडन सील्स और लेग स्पिनर यानिक कारिया ने सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और 15 सदस्यीय टीम में उनकी वापसी हुई हैं। चोट से उबरने के बाद बाएं हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोती को भी टीम में जगह दी गयी है।

बडे शॉट लगाने में माहिर हेटमायर ने लगभग एक साल के बाद किसी भी प्रारूप में कैरेबियाई टीम में वापसी कर रहे है। उन्होंने अपना पिछला एकदिवसीय जुलाई 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था। चयन के लिए खुद को उपलब्ध कराने के बावजूद उन्हें विश्व कप क्वालीफायर की टीम में जगह नहीं दी गयी थी।

थॉमस ने वेस्टइंडीज के लिए अपना पिछला मैच दिसंबर 2021 में खेला था।

मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेन्स ने कहा, ‘‘हम ओशाने और शिमरोन का टीम में फिर से स्वागत करते हैं। दोनों ने पहले भी कुछ सफलता के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेला है। हमें विश्वास है कि वे इस टीम में अच्छी तरह से फिट होंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ओशेने के पास नयी गेंद से विकेट लेने की क्षमता है जबकि शिमरोन की बल्लेबाजी की शैली बीच के ओवरों में टीम के लिए मददगार होगी। वह ‘फिनिशर’ की भूमिका भी निभा सकते हैं।’’

इस साल मई में एकदिवसीय विश्व कप क्वालीफायर में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद वेस्टइंडीज की टीम पहली बार 50 ओवर के प्रारूप में खेलेगी। वेस्टइंडीज क्वालीफायर में भारत में खेले जाने वाले विश्व कप का टिकट पक्का करने में नाकाम रहा था।

श्रृंखला के तीनों एकदिवसीय मैच 27, 29 जुलाई और एक अगस्त को खेले जायेंगे।

वेस्टइंडीज टीम:

शाई होप (कप्तान), रोवमैन पॉवेल (उप कप्तान), एलिक अथानाजे , यानिक कारिया, कीयासे कार्टी, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरोन हेटमायर, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, जेडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिंक्लेयर, ओशाने थॉमस।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू