देश की खबरें | मिजोरम में 31 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, म्यांमा के नागरिक समेत पांच गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में 31 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

आइजोल, 11 जून मिजोरम में 31 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में म्यांमा का एक नागरिक और असम के चार लोग शामिल हैं।

मिजोरम आबकारी एवं नारकोटिक्स विभाग ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीते दो दिनों में आइजोल में दो स्थानों पर छापा मारा और 6.05 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार को आइजोल के बावंगकावन इलाके से करीब 248 ग्राम हेरोइन जब्त की गई और एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि तस्कर की पहचान म्यांमा के तहान इलाके के रहने वाले एन. नगोलंग (55) के रूप में हुई है।

वहीं, एक अन्य जब्ती में विभाग के अधिकारियों ने रविवार को आइजोल के जेमाबावक इलाके में एक ट्रक से 5.8 किलोग्राम हेरोइन जब्त की।

उन्होंने बताया कि असम के कछार जिले के निवासी चार लोगों को मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान मोहम्मद नजीमुल हुसैन बरभुइया (34), अब्दुल कलाम लस्कर (23), कुतबुल अलोम लस्कर (28) और सुकुर अली मजुमदार (22) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह भी राज्य पुलिस ने असम के दो लोगों को 15 करोड़ रुपये मूल्य की तीन किलोग्राम हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू