खेल की खबरें | हेनरी निकोलस हुए विचित्र तरीके से आउट, न्यूजीलैंड के चाय तक पांच विकेट पर 123 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. निकोलस ने स्पिनर जैक लीच की गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव लगाया लेकिन गेंद नान स्ट्राइकर छोर पर खड़े साथी बल्लेबाज डेरिल मिशेल के बल्ले के किनारे से लगकर मिडऑफ की ओर चली गयी जहां एलेक्स लीस ने उनका कैच लपक लिया।

निकोलस ने स्पिनर जैक लीच की गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव लगाया लेकिन गेंद नान स्ट्राइकर छोर पर खड़े साथी बल्लेबाज डेरिल मिशेल के बल्ले के किनारे से लगकर मिडऑफ की ओर चली गयी जहां एलेक्स लीस ने उनका कैच लपक लिया।

लीच ने दिन का दूसरा विकेट झटककर जश्न मनाया लेकिन निकोलस इस तरीके से आउट हाोने से हैरान रह गये जो उनके चेहरे पर साफ दिख रहा था। वह 99 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए।

मिशेल 25 रन बनाकर खेल रहे थे और ब्रेक के बाद टॉम ब्लंडेल उनके साथ दूसरे छोर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे।

न्यूजीलैंड ने लंच तक तीन विकेट गंवा दिये थे। लंच के बाद डेवोन कोनवे (26 रन) जैमी ओवरटन की गेंद पर बोल्ड हो गये जिन्होंने पदार्पण में पहला टेस्ट विकेट हासिल किया।

निकोलस जब 10 रन पर थे तब उन्हें जीवनदान मिला था, तब इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने रिव्यू लेने से इनकार कर दिया था।

मिशेल इस श्रृंखला में दो शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं और वह लंबी पारी खेलने की ओर बढ़ रहे हैं।

तीन मैच की श्रृंखला में 0-2 से पिछड़ रही न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन पहला विकेट पहले ही ओवर में टॉम लैथम के रूप में गंवाया जो खाता भी नहीं खोल सके।

विल यंग 20 रन बनाकर लीच की गेंद पर पगबाधा आउट होकर उनका पहला शिकार बने।

कप्तान केन विलियसन (31 रन) को स्टुअर्ट ब्राड ने लंच से पहले आउट किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस