देश की खबरें | हेमंत सोरेन ने झारखंड उच्च न्यायालय का रुख किया, विधानसभा सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय के समक्ष एक अर्जी दायर कर विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगी।

रांची, 23 फरवरी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय के समक्ष एक अर्जी दायर कर विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगी।

इससे पहले सोरेन को रांची की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार से शुरू हुए विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन मामले में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था।

सोरेन ने अपनी अर्जी में कहा कि विधानसभा में उनकी उपस्थिति महत्वपूर्ण है क्योंकि कई धन विधेयकों पर सदन में मत विभाजन होना है।

ईडी ने सोरेन की अर्जी पर जवाब दाखिल करने के लिए समय देने का अनुरोध किया जिस पर उच्च न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी को तय की।

सोरेन ने बजट सत्र में भाग लेने की अनुमति के लिए विशेष पीएमएलए (धनशोधन निवारण अधिनियम) अदालत के समक्ष याचिका दायर की थी।

सोरेन की 13 दिन की ईडी हिरासत समाप्त होने के बाद 15 फरवरी को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारगार भेज दिया गया था।

अदालत ने इससे पहले पांच फरवरी को सोरेन को विधानसभा में चंपई सोरेन सरकार द्वारा पेश विश्वास प्रस्ताव में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट