देश की खबरें | हेमंत सोरेन गुपचुप तरीके से मुसलमानों को आरक्षण देने की साजिश रच रहे हैं: शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि वह ‘‘कांग्रेस के साथ मिलकर गुपचुप तरीके से मुसलमानों को आरक्षण देने की साजिश रच रहे हैं’’ और आगाह किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ऐसी किसी भी कोशिश को नाकाम कर देगी।

दुमका (झारखंड), 16 नवंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि वह ‘‘कांग्रेस के साथ मिलकर गुपचुप तरीके से मुसलमानों को आरक्षण देने की साजिश रच रहे हैं’’ और आगाह किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ऐसी किसी भी कोशिश को नाकाम कर देगी।

शाह ने आदिवासियों की घटती आबादी के लिए सोरेन को ‘‘जिम्मेदार’’ भी ठहराया।

झारखंड के दुमका जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘हेमंत सोरेन कांग्रेस के साथ मिलकर गुपचुप तरीके से मुसलमानों को आरक्षण देने की साजिश रच रही है। मैं बता देना चाहता हूं कि भाजपा हेमंत सोरेन और राहुल गांधी की ऐसी किसी भी साजिश को कामयाब नहीं होने देगी।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार वोट बैंक के लिए घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है और कहा, ‘‘हेमंत सोरेन आदिवासियों की घटती आबादी के लिए जिम्मेदार हैं क्योंकि वह घुसपैठियों को झारखंड में प्रवेश करने और आदिवासी महिलाओं से शादी करने की इजाजत दे रहे हैं। वह यहां आदिवासियों की जमीन छीन रहे हैं, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।’’

शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 साल में झारखंड को 84,000 करोड़ रुपये दिए, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य को 3.90 लाख करोड़ रुपये दिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार और निधि की लूट में लिप्त रहे हैं, लेकिन 23 नवंबर को उनकी विदाई हो जाएगी। सत्ता के लालच ने हेमंत सोरेन को राष्ट्रीय जनता दल (राजद)-कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने को मजबूर कर दिया, जिसने झारखंड के गठन का विरोध किया था।’’

शाह ने वादा किया कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो इतने उद्योग स्थापित कर देगी कि एक भी युवा को आजीविका की तलाश में दूसरे स्थानों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार परियोजनाओं के लिए लोगों को विस्थापित करने से पहले पुनर्वास योजनाओं को सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में झारखंड नक्सलवाद से मुक्त हो गया है और जो कुछ भी बचा है, मार्च 2025 तक उसका सफाया कर दिया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Japan T20 Live Telecast: भारत-जापान ऐतिहासिक टी-20 मैच का स्टार स्पोर्ट्स और फैनकोड पर होगा सीधा प्रसारण, जानें कब और कहां देखें मुकाबला लाइव

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Palghar: नालासोपारा के जिला परिषद स्कूल में मिड-डे मील बनाते समय फटा प्रेशर कुकर; 2 छात्र और महिला रसोइया झुलसे, एक गंभीर छात्र मुंबई रेफर

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड