चिकित्साकर्मियों पर हमले से भड़कीं हेमा मालिनी ने कहा, शर्म करो...

उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय टीम पर हमला करने वाले कायरों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। हेमा ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया है।

जमात

मथुरा, 18 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने मुरादाबाद में संभावित कोरोना वायरस संक्रमितों की जांच करने गए चिकित्साकर्मियों पर हुए हमले को शर्मनाक करार दिया है।

उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय टीम पर हमला करने वाले कायरों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। हेमा ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया है।

वीडियो में मुरादाबाद की घटना का जिक्र करते सांसद ने कहा, ‘‘ लॉकडाउन- 2 के बाद भी कुछ लोग ऐसी शर्मनाक हरकतें कर रहे हैं। मुरादाबाद में कुछ लोगों ने एंबुलेंस पर हमला किया, पत्थरबाजी की, उन पर थूके। शर्म कीजिए..., थोड़ी इंसानियत जिंदा रखिए।’’

भाजपा सांसद ने कहा कि ‘‘कोरोना वॉरियर्स’’ अपनी जान जोखिम में डालकर विषम परिस्थितियों में भी हमारी हिफाजत कर रहे हैं। चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मियों पर हमला करने वाले इन कायरों को कड़ा सबक सिखाना चाहिए।’’

हेमा मालिनी ने कहा कि याद रखिए, ‘‘कोरोना वॉरियर्स’’ है तो जिंदगी है। मैं प्रशासन से चिकित्साकर्मियों पर हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करती हूं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा