पुडुचेरी, आठ अक्टूबर पुडुचेरी सरकार ने संघ शासित प्रदेश में दोपहिया पर यात्रा करने वालों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया है। क्षेत्र में लगातार हो रही जानलेवा सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
परिवहन आयुक्त ए. एस. शिवकुमार ने बताया कि दोपहिया सवारों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य करते हुए इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
शनिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बिना हेलमेट के दोपहिया की सवारी करने वालों पर प्रत्येक उल्लंघन पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञप्ति के अनुसार, आदेश का उल्लंघन करने वाले दुपहिया चालक का लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया जाएगा।
हेलमेट नहीं लगाने के अलावा, दुपहिया पर यात्रा के दौरान मोबाइल फोन पर बात करने वालों के खिलाफ भी दंडात्मक कार्रवाइ की जाएगी।
गौरतलब है कि इस अधिसूचना से पहले तक पुडुचेरी में हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY