देश की खबरें | केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बुधवार से फिर शुरू होगी, श्रद्धालुओं को मिलेगी रियायत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को घोषणा की कि केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बुधवार से फिर शुरू होगी और श्रद्धालुओं को किराए में 25 फीसदी की छूट भी दी जाएगी।

देहरादून, छह अगस्त उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को घोषणा की कि केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बुधवार से फिर शुरू होगी और श्रद्धालुओं को किराए में 25 फीसदी की छूट भी दी जाएगी।

रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मार्ग पर अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों तथा पुन:निर्माण कार्यों की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा मार्ग को ठीक करने के प्रयास जारी हैं और यात्रा को जल्द से जल्द बहाल किया जाएगा।

धामी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नुकसान काफी बड़ा है। अतिवृष्टि और भूस्खलन से 29 स्थानों पर पैदल और सड़क मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पेयजल और विद्युत लाइनों को भी नुकसान पहुंचा है तथा दूरसंचार सेवाएं भी बाधित हुई हैं।’’

उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन, जिला प्रशासन, राज्य आपदा प्रतिवादन बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, तीर्थ पुरोहित समाज और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से इतनी बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद मिली।

धामी ने कहा कि रिकॉर्ड समय में लगभग 12 हजार श्रद्धालुओें एवं स्थानीय लोगों को बाहर निकाला गया।

उन्होंने कहा कि बचाव अभियान लगभग पूरा हो गया है और अब पूरा ध्यान धाम को जाने वाले रास्ते की मरम्मत कर जल्द से जल्द यात्रा को बहाल करने पर है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए एक वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जाना चाहिए तथा कुछ नए हेलीपैड भी बनाए जाने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा कल से शुरू हो रही है। हेलीकॉप्टर के जरिए दर्शन के लिए आने वाले लोगों को किराए में 25 फीसदी की छूट दी जाएगी जिसका वहन राज्य सरकार करेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस