देश की खबरें | विधानसभा चुनावों में भारी मतदान, कई स्थानों पर हिंसा की घटनाएं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में मंगलवार को भारी मतदान हुआ, वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान के दौरान पांच उम्मीदवारों पर हमला किया गया और कई स्थानों पर हिंसा भी हुई।

चेन्नई/तिरुवनंतपरम/कोलकाता, छह अप्रैल केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में मंगलवार को भारी मतदान हुआ, वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान के दौरान पांच उम्मीदवारों पर हमला किया गया और कई स्थानों पर हिंसा भी हुई।

केरल में शाम सात बजे तक 73.58 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। प्रदेश में कुल दो करोड़ 74 लाख मतदाता हैं। तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों के लिए शाम पांच बजे तक 77.90 प्रतिशत मतदान हुआ।

प्रदेश के 140 विधानसभा सीटों के लिये मंगलवार को मतदान कराया गया और इसके लिये राज्य भर में 40,771 मतदान केंद्र बनाये गये थे ।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (धर्मादम), विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला (हरिपद), वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमान चांडी (पुथुपल्ली), प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन (कोन्नी एवं मंजेश्वरम) एवं मेट्रो मैन ई श्रीधरन (पलक्कड़) दोपहर से पहले मतदान करने वालों में शामिल हैं।

विजयन के अलावा उनकी कैबिनेट के 11 सहयोगी समेत चुनाव मैदान में कुल 957 उम्मीदवार हैं।

असम में तीसरे चरण में 12 जिलों के 40 विधानसभा क्षेत्रों में करीब 79 प्रतिशत मतदान हुआ। हिंसा और गड़बड़ी की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा।

एक अधिकारी ने बताया कि गोलकगंज के दिघलतरी प्राथमिक विद्यालय के एक मतदान केंद्र पर कुछ मुद्दों को लेकर दो समूहों के बीच झड़प हो गयी। उन्होंने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और हवा में गोलीबारी की। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को तीसरे चरण के मतदान के दौरान दो महिलाओं सहित पांच उम्मीदवारों पर हमला हुआ और कई स्थानों पर प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक समूह के बीच झड़प भी हुई।

हिंसा के बावजूद मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया और मतदान खत्म होने से दो घंटे पहले शाम पांच बजे तक 77.68 प्रतिशत मतदान हुआ।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने आरामबाग से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी सुजाता मंडल पर हुए हमले में कथित संलिप्तता को लेकर तृणमूल कांग्रेस के तीन और भाजपा के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चला। शाम छह बजे से शाम सात बजे के बीच कोरोना वायरस संक्रमितों और पृथक-वास में रह रहे लोगों ने वोट डाला।

कोरोना वायरस से संक्रमित द्रमुक लोकसभा सांसद कनिमोझी मंगलवार को मतदान केंद्र पर पीपीई किट पहनकर मतदान किया।

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिये कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है और शाम पांज बजे तक 63 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के कई शीर्ष नेताओं ने मंगलवार को मतदान किया जिसमें अन्नाद्रमुक के के पलानीस्वामी, ओ पनीरसेल्वम, द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन शामिल हैं।

तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक और द्रमुक दोनों दल अपने वरिष्ठ नेताओं जे जयललिता और एम करुणानिधि के बिना चुनाव लड़ रहे हैं।

राज्य में एक-दो स्थानों से चुनाव संबंधी कुछ छिटपुट घटनाओं की सूचना मिली हालांकि, किसी बड़ी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं है।

पुडुचेरी में मंगलवार के चार क्षेत्रों पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यानम में मतदान हुआ। यहां 30 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 324 उम्मीदवार मैदान में हैं।

राजग में शामिल एआईएनआरसी के संस्थापक नेता एन रंगासामी चुनावी मैदान में उतरे महत्वपूर्ण उम्मीदवारों में से हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

एआईएनआरसी ने 16, उसके सहयोगी दल भाजपा ने नौ और अन्नाद्रमुक ने पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

कांग्रेस ने 14 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं और यानम में वह एक निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन कर रही है। उसके सहयोगी दल द्रमुक ने 13, वीसीके और भाकपा ने एक-एक सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\