विदेश की खबरें | यूक्रेन के अशांत पूर्वी हिस्से में भारी गोलाबारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस समर्थित अलगाववादियों ने यूक्रेन के सैनिकों के खिलाफ जिस इलाके में वषों लड़ाई लड़ी है, वहां शांति कायम रखने की जिम्मेदारी संभाल रहे अंतराष्ट्रीय निगरानीकर्ताओं के एक समूह ने बृहस्पतिवार को 24 घंटे में 300 से ज्यादा विस्फोट होने की बात कही है। यह संख्या पिछले महीने की तुलना में करीब चार गुणा अधिक है।

रूस समर्थित अलगाववादियों ने यूक्रेन के सैनिकों के खिलाफ जिस इलाके में वषों लड़ाई लड़ी है, वहां शांति कायम रखने की जिम्मेदारी संभाल रहे अंतराष्ट्रीय निगरानीकर्ताओं के एक समूह ने बृहस्पतिवार को 24 घंटे में 300 से ज्यादा विस्फोट होने की बात कही है। यह संख्या पिछले महीने की तुलना में करीब चार गुणा अधिक है।

विश्व, यूक्रेन की सीमा के पास रूसी सैनिकों के जमावड़े पर करीबी नजर रखे हुए है। इस बीच , पश्चिम देशों के अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अशांत पूर्वी हिस्से से चिंगारी भड़क सकती है। हाल के हफ्तों में अमेरिका ने कहा है कि यह टकराव रूस को सीमा पार करने का बहाना दे सकता है।

स्तेनीत्सीय लुशांका गांव में बृहस्पतिवार को गोलाबारी हुई। यूक्रेन के एक सैन्य कमांडर ने कहा कि इस हमले में तीन लोग घायल हो गये और आधे गांव की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई।

एक गोला एक किंडरगार्टन में जाकर गिरा जिससे दीवार में छेद हो गया । एक अन्य गोले से स्कूल के अहाते में गड्ढा हो गया और आसपास के घरों की खिड़कियों के कांच टूट गए ।

स्कूल की निदेशक ओलेना यारयाना ने बताया, ‘‘ हमने कांच टूटने की आवाज सुन । बच्चे काफी डर गए और कुछ बच्चों ने तुरंत रोना शुरू कर दिया । धमाके अगले बीस मिनट तक जारी रहे ।’’

यूरोप में सुरक्षा एवं सहयोग संबंधी संगठन के निगरानीकर्ताओं के मुताबिक एक दिन में संघर्ष विराम उल्लंघन की करीब 600 घटनाएं हुई। उनके मुताबिक जीपीएस सिग्नल जाम हो जाने पर उनके तीन ड्रोन भटक गये। मोबाइल फोन का नेटवर्क चला गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\