देश की खबरें | ओडिशा में अगले चार दिनों तक भारी बारिश जारी रहेगी: मौसम विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से अगले चार दिनों तक ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भुवनेश्वर केंद्र ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 22 जुलाई उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से अगले चार दिनों तक ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भुवनेश्वर केंद्र ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी केंद्र ने कहा, ‘‘उत्तरी छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। इसके कारण अगले चार दिनों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।’’ आईएमडी ने भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताते हुए मंगलवार के लिए बारगढ़, बौध, सोनेपुर, संबलपुर, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, क्योंझर, मयूरभंज, देवगढ़, नयागढ़, खुर्दा, जगतसिंहपुर, कटक और केंद्रपाड़ा जैसे कई जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

केंद्रपाड़ा, कटक, ढेंकनाल, अंगुल, जगतसिंहपुर, खुर्दा, देवगढ़, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, जाजपुर, संबलपुर, मयूरभंज और क्योंझर जिलों में 24 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम बुलेटिन में अगले दो दिनों में उत्तर और दक्षिण ओडिशा के अन्य भागों में हल्की से मध्यम वर्षा की भविष्यवाणी की गई है तथा 25 और 26 जुलाई को भी ऐसी ही स्थिति रहने की उम्मीद है।

सोमवार को पुरी में सबसे अधिक 46 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, इसके बाद मलकानगिरी, अंगुल, गोपालपुर, रायगडा और नौपाड़ा का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड