देश की खबरें | चक्रवात प्रभावित बंगाल में भारी बारिश, तेज हवाओं ने दो की जान ली, राहत कार्य प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में रात भर हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण दो लोगों की मौत हो गई। इस वजह से शहर और बंगाल के दक्षिणी जिलों को बृहस्पतिवार को एक और मुसीबत का सामना करना पड़ा। हफ्ते भर पहले ही चक्रवात अम्फान ने राज्य में काफी तबाही मचाई थी।

जियो

कोलकाता, 28 मई पश्चिम बंगाल में रात भर हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण दो लोगों की मौत हो गई। इस वजह से शहर और बंगाल के दक्षिणी जिलों को बृहस्पतिवार को एक और मुसीबत का सामना करना पड़ा। हफ्ते भर पहले ही चक्रवात अम्फान ने राज्य में काफी तबाही मचाई थी।

पुलिस ने बताया कि उत्तर 24 परगना में दीवार गिरने से 40 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य जख्मी हो गए।

यह भी पढ़े | टिड्डी दल का हमला: पौधों के लिए प्रलयंकारी टिड्डी का गहराता प्रकोप, पंजाब और मध्यप्रदेश में किया प्रवेश.

आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी बर्धमान जिले के दुर्गापुर में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

कोलकाता यातायात पुलिस के सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम से बारिश होना शुरू हुई। कुछ ही घंटों में शहर के कई इलाकों में पानी भर गया जिससे चक्रवात के मद्देनजर राहत काम में लगे कर्मचारियों को परेशानी हुई।

यह भी पढ़े | BSP सुप्रीमो मायावती ने केंद्र और राज्य सरकारों पर साधा निशाना, कहा- प्रवासी श्रमिकों की कोई चिंता नहीं.

राज्य में 20 मई को चक्रवात आया था।

हावड़ा में भी कई इलाकों में जलभराव रहा और सिर्फ कुछ दुकानें ही खुलीं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारी बारिश ने नादिया, हुगली, उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर जिलों में जन जीवन को प्रभावित किया जो चक्रवात अम्फान की वजह से बीते आठ दिन से पहले ही परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान